मुख्य सामग्री पर जाएँ
Kamayoजानकारी

सवाल-जवाब

आम सवालों के सीधे जवाब। खोजिए या अपना विषय चुनिए।

ग्राहक

Kamayo क्या है?

Kamayo एक स्थानीय किराना और रोज़मर्रा के सामान का platform है, जो ऐप और वेबसाइट दोनों पर उपलब्ध है।

कैसे काम करता है →

Kamayo कहाँ मिलता है?

अभी पश्चिम दिल्ली में। हम चरण-दर-चरण नए शहर जोड़ रहे हैं। "हम कहाँ हैं" पेज पर अपना पिनकोड जाँच सकते हैं या अपने शहर का अनुरोध कर सकते हैं।

अपना पिनकोड जाँचें →

डिलीवरी कैसे होती है?

मुख्य तरीक़ा slot वाली डिलीवरी है। ज़रूरत पर Fast/Quick डिलीवरी अलग शुल्क के साथ मिल सकती है। उपलब्धता इलाक़े पर निर्भर करती है।

भुगतान कैसे करें?

अभी मुख्य रूप से Cash on Delivery। Kamayo Wallet भी इस्तेमाल हो सकता है।

सामान ख़राब या ग़लत आए तो?

ऐप या वेबसाइट में अनुरोध कीजिए। हमारी कोशिश पहले सामान बदलकर देने की रहती है। हमारी टीम अनुरोध जाँचती है।

वापसी और सहायता की जानकारी →

क्या डिलीवरी साथी का नंबर मिलेगा?

नहीं। निजता के लिए उनका निजी नंबर ग्राहक को नहीं दिखता। संपर्क हमारी सहायता व्यवस्था से होता है।

Partner Store

Partner Store क्या है?

आपके इलाक़े की मौजूदा दुकान, जो Kamayo के ऑर्डर पूरे करने में मदद करती है। यह अलग गोदाम (dark store) नहीं है।

Partner Store पेज →

माल कहाँ से आता है?

Kamayo अलग-अलग निर्माताओं और suppliers से सामान लेकर अपने warehouse में रखता है और वहाँ से Partner Store तक पहुँचाता है।

क्या मेरी दुकान की अपनी बिक्री बंद करनी होगी?

नहीं। आपकी दुकान की अपनी बिक्री आपकी रहती है। Kamayo सिर्फ़ Kamayo के ऑर्डर का हिसाब रखता है।

आवेदन के बाद क्या होता है?

हमारी टीम आपसे संपर्क करती है, फिर मुलाक़ात और जाँच होती है, और उसके बाद फ़ैसला। फ़ॉर्म भरने से आप अपने-आप Partner Store नहीं बन जाते। आपको एक रेफ़रेंस ID मिलती है, जिससे स्थिति देख सकते हैं।

अपने अनुरोध की स्थिति देखें →

कमाई कितनी होगी?

हम इस पेज पर कोई कमाई का वादा नहीं करते। हिसाब का तरीक़ा और दरें बातचीत में साफ़ बताई जाती हैं।

निर्माता / Seller

Seller माल किसे देता है?

Seller माल Kamayo के warehouse को देता है। Partner Store को माल Kamayo देता है।

निर्माता / Seller पेज →

जुड़ने की प्रक्रिया क्या है?

पहले आप अपनी जानकारी देते हैं, फिर हम संपर्क करते हैं, मुलाक़ात होती है और उसके बाद अंतिम फ़ैसला।

क्या FSSAI या GST चाहिए?

जहाँ आपके उत्पाद के लिए लागू हो, वहाँ मुलाक़ात के समय दस्तावेज़ माँगे जा सकते हैं।

आपकी जानकारी

मेरी जानकारी का क्या होगा?

आपकी जानकारी सिर्फ़ आपसे संपर्क करने के लिए इस्तेमाल होती है। विस्तार के लिए गोपनीयता नीति देखें।

गोपनीयता नीति →

कोई सवाल नहीं मिला

कोई दूसरा शब्द आज़माइए, या सीधे हमसे पूछिए।

हमसे संपर्क करें

जवाब नहीं मिला?

हमारी टीम से सीधे पूछिए।

WhatsApp पर पूछें